रूस का दमदार प्रदर्शन जारी, तुर्की को 2-0 से हराया

सोचि, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूस की राष्ट्रीय फुटाबल टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन को जरी रखते हुए रविवार को यहां यूरोपीय नेशन्स लीग के अपने ग्रुप मुकाबले में तुर्की को 2-0 से पराजित किया।

बीबीसी के अनुसार, इस वर्ष अपने घर में हुए फीफा विश्व कप में भी रूस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। रूस ने स्पेन जैसी शीर्ष टीम को हराकर क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था।

फिश्त स्टेडियम में तुर्की के खिलाफ मेजबान टीम ने अधिक बॉल पोजेशन नहीं रखा लेकिन वह अहम मौकों पर गोल करने में सफल रही।

रूस ने मैच की शानदार शुरुआत की और 20वें मिनट में रोमन नेयुस्टेर ने गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

इसके बाद, तुर्की ने आक्रामक फुटबाल खेली लेकिन वे गोल करने में कामयाब नहीं हो पाए। दूसरे हाफ में भी रूस ने एक गोल दागा।

मैच के 78वें मिनट में फारवर्ड खिलाड़ी डेनिस चेरिशेव ने गोल दागकर मेजबान टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493