सऊदी अरब कबूलेगा कि पूछताछ के दौरान खाशोग्गी की मौत हुई : सीएनएन

न्यूयॉर्क, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। सऊदी अरब प्रशासन एक रिपोर्ट तैयार कर रही है, जिसमें वह स्वीकार करेगी कि पत्रकार जमाल खाशोग्गी की पूछताछ के दौरान मौत हो गई थी।

हालांकि योजना उन्हें तुर्की से अगवा किए जाने की थी।

सीएनएन ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि इस रिपोर्ट में यह भी बताया जाएगा कि यह पूरा अभियान बिना किसी मंजूरी और पारदर्शिता के किया गया और इसमें जो लोग शामिल हैं, वे लोग ही इसके जिम्मेदार होंगे।

एक अन्य सूत्र ने बताया कि यह रिपोर्ट अभी तैयार की जा रही है और इसमें कुछ बदलाव हो सकता है।

वाशिंगटन पोस्ट के स्तंभकार खाशोग्गी को आखिरी बार दो अक्टूबर को देखा गया था, वह इसी दिन इस्तांबुल में सऊदी अरब के वाणिज्यिक दूतावास में गए थे और तभी से लापता हैं।

इससे पहले सऊदी अरब ने कहा था कि खाशोग्गी उसी दोपहर दूतावास से चले गए थे लेकिन इसको कोई साक्ष्य पेश नहीं कराए गए।

उस दौरान खाशोग्गी की मंगेतर हेटिस केनजिग दूतावास के बाहर कार में उनका इंतजार कर रही थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493