ट्रंप के खिलाफ स्टॉर्मी डेनियल्स का मानहानि का मुकदमा खारिज

न्यूयॉर्क, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। संघीय न्यायाधीश ने पॉर्नस्टार स्टॉर्मी डेनियल्स का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मानहानि का मुकदमा खारिज कर दिया है।

सीएनएन के मुताबिक, डेनियल्स ने अप्रैल में ट्रंप के ट्वीट के बाद उन पर मानहानि का मुकदमा दायर किया था। इस ट्वीट में ट्रंप ने कहा था कि एक शख्स द्वारा उन्हें (डेनियल्स) को धमकाए जाने की उनकी कहानी को ट्रंप के साथ कथित अफेयर के साथ पचाया नहीं जा सकता।

इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि ट्रंप के बयान झूठे और बदनाम करने वाले हैं।

डिस्ट्रिक्ट जज एस.जेम्स ओटेरो ने सोमवार को यह फैसला सुनाया।

ट्रंप ने ओटेरो से इस मुकदमा को खारिज करने को कहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493