मराकेश फिल्म महोत्सव में सम्मानित होंगी रोबिन राइट

मराकेश, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री रॉबिन राइट को 30 नवंबर से आठ दिसंबर तक होने वाले मराकेश फिल्म महोत्सव में गोल्ड स्टार करियर पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पुरस्कार ‘द प्रिंसेस ब्राइड’ और ‘द गर्ल विद द ड्रैगन टैटू’ समेत राइट के फिल्म व टेलीविजन कार्यो और उसके साथ-साथ धर्मार्थ संगठनों के लिए उनके प्रयासों को मान्यता देगा।

52 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा, “मैं मोरक्को का दौरा करने को लेकर काफी उत्साहित हूं और मुझे मोरक्को संस्कृति का अनुभव करने का मौका देने के लिए शुक्रगुजार हूं।”

क्लेयर अंडरवुड जैसी मजबूत महिला का किरदार निभाने के लिए प्रसिद्ध राइट ‘हाउस ऑफ कार्ड’ के अंतिम सीजन में राष्ट्रपति बनने जा रही हैं, जिसका प्रमियर छह नवंबर को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493