मकाउ फिल्म फेस्टिवल से जुड़े पॉल स्क्रेदर

लॉस एंजेलिस, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘फस्र्ट रिफॉम्र्ड’ के निर्देशक पॉल स्क्रेदर मकाउ फिल्म फेस्टिवल के तीसरे संस्करण में बतौर जूरी शामिल हुए हैं।

यह फिल्म महोत्सव आठ से 14 दिसंबर तक चलेगा।

वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के मुताबिक, चीनी निर्देशक चेन कैगे जूरी के अध्यक्ष होंगे, जबकि निकोलस केज और हांगकांग के स्टार अरोन क्वोक समारोह में टैलेंट एंबेसडर्स होंगे।

पहले घोषणा की गई थी कि जूरी अध्यक्ष चेन कैगे के साथ इसके सदस्यों में स्क्रेदर, हांगकांग के फिल्म निर्माता मेबेल चेंग, भारतीय अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम और ऑस्ट्रेलियाई निर्माता पॉल क्यूरी शामिल होंगे।

मकाउ फेस्टिवल का मुख्य प्रतियोगिता खंड अंतर्राष्ट्रीय स्ट्रैंड है। यह पहली और दूसरी बार के फिल्म निर्माताओं की फिल्मों को समर्पित है और सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए 60,000 डॉलर का पुरस्कार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493