featured(खुसुर-फुसुर)– पत्रकार अकबर के “मी टू” मामले में घिरने पर उनकी जो गत हो रही वह वे जान रहे लेकिन उनके समर्थन में भी भाजपा के सांसद हैं यह तब पता चला जब वे मप्र भाजपा मुख्यालय में कुछ समय बिताने मीडिया प्रभारी कक्ष में आ गए एवं वहां कार्यकर्त्ता एवं पत्रकार की “मी टू” विषय पर चर्चा में शामिल हो गए.सांसद जी भिंड से आते हैं एवं पूर्व लाट साहब रह चुके हैं उन्होंने एवं उनके साथी नेताजी ने कहा यह सांसद अकबर का व्यतिगत जीवन है उसमें किसी को दखल नहीं देना चाहिए. अरे साहब आपको पता होना चाहिए अकबर अब सार्वजनिक पैसों के मजे अपने व्यक्तिगत जीवन में ले रहे हैं तब तो लोग कहेंगे ही.इतने में वहां भोपाल सांसद आ गए और चर्चा का रुख बदल गया .
dharmpath.com dharmpath