मैंने बहुत अस्वीकृति का सामना किया है : आशिम गुलाटी

मुंबई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता आशिम गुलाटी का कहना है कि एक वक्त था जब उन्हें बहुत अस्वीकृति का सामना करना पड़ा था।

आशिम ने एक बयान में कहा, “मैं मूल रूप से दिल्ली का हूं। मैं काम के लिए जब मुंबई पहुंचा तो मैंने बहुत अस्वीकृति का सामना किया। मैं इस नकरात्मकता को अपने दिमाग में नहीं आने देना चाहता। अब साढ़े चार साल हो गए हैं। तब से मैं अपने जीवन में सकारात्मकता को लेकर आया हूं।”

उन्होंने 2015 में ‘गुलमोहर ग्रांड’ के साथ छोटे पर्दे पर अपना सफर शुरू किया था।

आशिम ‘कर्णसंगिनी’ में कर्ण का किरदार निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “एक कुशल योद्धा कर्ण वह मान्यता प्राप्त करने में विफल रहता है जिसका वह हकदार है और उसे हर वक्त खुद को साबित करना होता है। मैं कुछ हद तक कर्ण की तरह हूं। इसलिए मैंने यह किरदार निभाने का फैसला किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493