ब्यूनस आयर्स, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। यूक्रेन के मिखायलो कोखन ने यहां जारी यूथ ओलम्पिक-2018 में हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक जीता है।
17 वर्षीय कोखन ने सोमवार को पहले चरण में 85.97 मीटर का थ्रो फेंका जबकि उन्होंने दूसरे चरण में 85.14 मीटर का थ्रो फेंककर स्वर्ण हासिल किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बेलारूस के वालेंटिन एंद्रीव ने रजत और चीन के वांग की ने कांस्य पदक जीते।
कोखन ने इस वर्ष जुलाई में हंगरी में हुई यूरोपियन चैम्पियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था।
dharmpath.com dharmpath