नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने अगले महीने नवंबर में होने वाली एशियाई जूनियर कुश्ती चैम्पियनशिप के लिए बुधवार को लड़कियों की 10 सदस्यीय अंडर-15 भारतीय टीम की घोषणा कर दी।
यह पहली बार होगा जब एशियाई स्तर टूर्नामेंट में अंडर-15 भारतीय कुश्ती टीम हिस्सा लेगी। चैम्पियनशिप जापान के फुजी मी में 16 नवंबर से शुरू होगी।
टीम में शामिल की गईं सभी खिलाड़ियों ने इस वर्ष के शुरू में मेरठ में हुई राष्ट्रीय अंडर-15 चैम्पियनशिप के विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया था। 10 सदस्यीय टीम में आठ पहलवान हरियाणा से और दो मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र से हैं।
टीम :
पूजा रानी (33 किलोग्राम भार वर्ग), कोमल (36 किग्रा), पिंकी (39 किग्रा), स्वीटी (42 किग्रा), अंतिम (46 किग्रा), प्रियांशी प्रजापत (50 किग्रा), प्रतिभा जांगू (54 किग्रा), भाग्यश्री (58 किग्रा), सित्तू (62 किग्रा), सुनीता (66 किग्रा)।
dharmpath.com dharmpath