स्नेहा, सिद्धांत, फ्लोरा फिर हुए एकजुट

मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। कलाकार स्नेहा बाग, सिद्धांत कार्निक और फ्लोरा सैनी एक बार फिर शो ‘मेरे साई’ के लिए साथ आए हैं।

मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। कलाकार स्नेहा बाग, सिद्धांत कार्निक और फ्लोरा सैनी एक बार फिर शो ‘मेरे साई’ के लिए साथ आए हैं।

इस शो में साई बाबा 72 घंटों के लिए समाधि में जाएंगे और शो के सभी महत्वपूर्ण किरदार साथ मिलकर साई बाबा के प्रति चिंतित दिखेंगे। स्नेहा इस शो में दुबारा तुलसा की भूमिका में लौट रही है।

स्नेहा ने एक बयान में कहा, “‘मेरे साई’ का हिस्सा दुबारा बनाना अद्भुत है। दर्शकों ने तुलसा के चरित्र को प्यार किया है और कई लोगों ने मुझे संदेश भेजकर मेरे काम की सराहना की है।”

उन्होंने कहा, “इसके अलावा मुझे मेरे साई में काम करना पसंद है। सभी कलाकारों के साथ क्रू के सदस्य भी गर्मजोश और मददगार है। साई बाबा में फिलहाल ‘समाधि’ का दृश्य चल रहा है, जो कि उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493