मोटरस्पोर्ट्स : मारक्वेज जापान में खिताब जीतने को लेकर आश्चवस्त

मोटेगी (जापान), 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेनिश मोटोजीपी राइडर और विश्व चैम्पियनशिप में शीर्ष पर चल रहे मार्क मारक्वेज (रेपसोल होंडा टीम) ने कहा है कि आगामी जापान ग्रां प्री में खिताब जीतने को लेकर वह आश्वस्त हैं।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, मारक्वेज 77 अंकों के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं और वह रविवार को यहां खिताब जीत सकते हैं। इस सीजन में अभी 100 अंकों की रेस और होनी बाकी है।

मारक्वेज ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “कोई दबाव नहीं, ना कोई चिंता। इस सीजन में अभी चार रेस और होनी है।”

उन्होंने हाल ही में थाईलैंड मोटोजीपी ग्रां प्री का खिताब जीता था। इसके बाद अब वह मोटोजीपी विश्व खिताब जीतने के करीब पहुंच गए हैं।

उन्होंने कहा, “इन जीतों के साथ हम चैम्पियनशिप जीतने और अपने अंतिम लक्ष्य के थोड़े करीब पहुंच गए हैं।”

मारक्वेज ने कहा कि उनका ध्यान में प्रेक्टिस में अच्छा करना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493