‘शाहिद’ के 5 साल पूरे, राजकुमार याद में डूबे

मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। हंसल मेहता की 2013 में आई बायोग्राफिकल फिल्म ‘शाहिद’ ने गुरुवार को पांच साल पूरे कर लिए। फिल्म में अपनी प्रस्तुति के लिए अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले अभिनेता राजकुमार राव याद में खो गए और अपने शानदार सफर को फिर से याद किया।

34 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर कहा, “और ‘शाहिद’ को पांच साल हो गए। एक बहुत ही खास फिल्म, जिसने मुझे मेरे सबसे प्यारे हंसल मेहता सर, हमारा पहला राष्ट्रीय पुरस्कार और मुझे मेरा पहला फिल्मफेयर पुरस्कार दिया। बिना शर्त प्यार देने को सभी का धन्यवाद। जैसा कि शाहिद कहता है, वक्त लगता है पर हो जाता है।”

फिल्म के संपादक अपूर्वा असरानी ने भी ‘शाहिद’ के पांच साल का जश्न मनाया और ट्वीट कर कहा, “‘शाहिद’ मुझे गुमनामी से वापस बाहर लाई और मेरी पूरी जिंदगी बदल दी। हंसल और टीम ‘शाहिद’ का धन्यवाद।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493