लॉस एंजेलिस, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता मार्क रफैलो को ड्रामा सीरीज ‘आई नो दिस मच इज ट्रू’ में डबल रोल में नजर आएंगे।
‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह सीरीज लेखक वैली लैंब के लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित है। इस उपन्यास का नाम भी ‘आई नो दिस मच इज ट्रू’ है।
टेलीविजन चैनल ‘एचबीओ’ पर प्रसारित होने वाली इस सीरीज के छह एपिसोड होंगे।
इस सीरीज में दो जुड़वां भाइयों के जीवन की घटनाओं को दर्शाया जाएगा। यह कहानी अमेरिका में 20वीं शताब्दी की पृष्ठभूमि पर आधारित है। मार्क के किरदारों के नाम डोमिनिक बर्डसी और थॉमस बर्डसी होंगे।
इसकी पटकथा डेरेक सियानफ्रांस लिखेंगे और इसका निर्देशन भी वहीं करेंगे।
dharmpath.com dharmpath