मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने कहा है कि उनका ध्यान फिलहाल केवल अभिनय पर है।
तेजस्वी ने एक बयान में कहा, “जो लोग आपकी प्रशंसा करते हैं, वही लोग आपको नीचे गिराते हैं। इसलिए मैं टिप्पणियों (अच्छी या बुरी) को दिल पर नहीं लेती हूं और इसी वजह से मैं किसी भी सोशल मीडिया मंच पर बहुत सक्रिय नहीं हूं। मैंने कभी ट्विटर पर अपना खाता नहीं बनाया। मैं नकारात्मकता से दूर रहने की कोशिश करती हूं।”
उन्होंने कहा, “मेरा एकमात्र ध्यान अभिनय पर है। बतौर अभिनेता या अभिनेत्री हर किसी को खुद पर विश्वास करने और लोगों की बातों से प्रभावित होने की जरूरत नहीं है।”
तेजस्वी जल्द ही 22 अक्टूबर से स्टार प्लस पर शुरू हो रहे शो ‘कर्णसंगिनी’ में राजकुमारी उरुवी के किरदार में नजर आएंगी।
dharmpath.com dharmpath