किसी परियोजना पर काम करते वक्त आशंकाओं को किनारे रख दें : अमिताभ

मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिंदी फिल्मों के अभिनेता अमिताभ बच्चन और आमिर खान को अपनी आगामी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ के लिए कठिन एक्शन और तलवारबाजी के प्रशिक्षण से गुजरना पड़ा। दिग्गज अभिनेता का कहना है कि जब आप किसी फिल्म पर काम कर रहे हों, तो सभी भय और आशंकाओं को किनारे रख देना बेहतर होता है।

एक्शन से भरपूर इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य कर रहे हैं।

अमिताभ ने कहा, “इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने से बहुत पहले विक्टर (आचार्य) और आदि (निर्माता आदित्य चोपड़ा) ने कहा था कि शायद आपको थोड़ा प्रशिक्षण लेना पड़े। इसलिए हम जिम में तलवारबाजी का खूब अभ्यास कर रहे थे। इसमें काफी एक्शन है, चाहे इमारत से कूदना हो या दूसरी जगहों से, गोताखोरी, या चढ़ाई, ये सभी दृश्य खुद किए गए हैं।”

अमिताभ बच्चन फिल्म में खुदाबख्श का किरदार निभा रहे हैं।

अमिताभ (76) ने कहा, “अगर आप किसी फिल्म के लिए काम कर रहे हैं तो आपसे जो भी कहा गया है, सभी चुनौतियों और आशंकाओं को किनारे रखकर उसे करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493