अवनी धर्मशाला अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव को लेकर उत्साहित

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रघु राय की बेटी व फिल्मकार अवनी राय धर्मशाला अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (डीआईएफएफ) के सातवें संस्करण में अपना पहला वृत्तचित्र ‘रघु राय : एन अनफ्रेम्ड पोट्रेट’ प्रदर्शित करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

‘रघु राय : एन अनफ्रेम्ड पोट्रेट’ अवनी के पिता के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र है।

वृत्तचित्र के एक हिस्से में पिता व बेटी द्वारा अपने कैमरे से कश्मीर घाटी को तलाशने और दूसरे हिस्से में रघु के अबतक के सफर को दिखाया गया है।

अवनी का वृत्तचित्र पिछले साल एम्सटर्डम में अंतर्राष्ट्रीय वृत्तचित्र फिल्म महोत्सव में दिखाया गया था।

डीआईएफएफ एक से 14 नवंबर के बीच होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493