‘ला ला ला’ को ‘बाजार’ में शामिल किए जाने से रोमांचित नेहा

मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायिका नेहा कक्कड़ ने कहा है कि वह अपने हिट सिंगल गीत ‘ला ला ला’ को फिल्म ‘बाजार’ में शामिल किए जाने से बहुत रोमांचित हैं।

जंगली म्यूजिक ने ‘ला ला ला’ को रिलीज किया है, जो नेहा के हिट गीत का फिल्म संस्करण है। इसका वीडियो टाइम्स म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

नेहा ने एक बयान में कहा, “मैं बेहद रोमांचित हूं कि प्रतिभाशाली संगीतकार बिलाल सईद द्वारा संगीतबद्ध मेरा सुपरहिट सिंगल ‘ला ला ला’ फिल्म ‘बाजार’ का हिस्सा होगा। यह गीत युवाओं के बीच हिट हुआ है। यह अनुभव हमेशा अच्छा होता है जब आपके द्वारा किए गए काम की वैश्विक स्तर पर सराहना की जाती है।”

उन्होंने कहा, “यह दूसरी बार है जब मेरा गीत सैफ अली खान अभिनीत फिल्म का हिस्सा बना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493