लॉस एंजेलिस, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। आस्कर विजेता अभिनेत्री जूडी डेंच, टॉम हूपर्स की फिल्म ‘कैट्स’ में नजर आएंगी।
यह फिल्म एक म्यूजिकल प्ले पर आधारित है। जूडी फिल्म में ड्यूटरोनॉमी के किरदार में होंगी।
‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट’ कॉम के अनुसार, फिल्म की कास्टिंग बहुत मजेदार है, क्योंकि इस किरदार को मंच पर एक पुरुष द्वारा निभाया गया था।
जूडी इससे पहले भी म्यूजिकल थियेटर कर चुकी हैं।
इस फिल्म में जूडी के अलावा इद्रिस एल्बा, टेलर स्विफ्ट, जेनिफर हडसन, जेम्स कॉर्डेन और इयान मैकेलेन भी नजर आएंगे।
फिल्म 20 दिसंबर, 2019 को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath