जर्मन लीग : फ्रैंकफर्ट ने डुसेलडोर्फ को 7-1 से पराजित किया

फ्रैंकफर्ट, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। आइंट्रेक्ट फ्रैंकफर्ट ने जर्मन लीग के आठवें दौर के मुकाबले में शुक्रवार देर रात यहां फोर्टुना डुसेलडोर्फ को 7-1 से करारी शिकस्त दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मेजबान टीम के लिए सर्बिया के 20 वर्षीय स्ट्राइकर लुका जोविक ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच गोल दागे। जोविक पिछले चार मैचों में कुल आठ गोल कर चुके हैं।

मैच के 20वें मिनट में रैफरी ने वीएआर के मदद लेकर फ्रैंकफर्ट को पेनाल्टी दी जिसे गोल में बदलकर सिबेस्टियन हैलेर ने मेजबान टीम को बढ़त दिला दी।

इसके बाद, पूरे मैच में जोविक का जलवा देखने को मिला। जोविक ने पहला हाफ समाप्त होने से पहले 26वें और 34वें मिनट में दो गोल किए।

दूसरे हाफ में भी जोविक नहीं रुके और 55वें, 69वें एवं 72वें मिनट में गोल किए। हैलेर ने 50वें मिनट में मैच का अपना दूसरा गोल दागा।

मेहमान टीम के लिए मैच का एकमात्र गोल डोडी ल्यूकबाकिया ने 53वें मिनट में किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493