अह्वान कुमार ‘काल भैरव रहस्य 2’ की टीम से जुड़े

गांधीनगर, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘काल भैरव रहस्य’ में काम कर चुके अभिनेता अह्वान कुमार शो के दूसरे सीजन ‘काल भैरव रहस्य 2’ की टीम से जुड़ गए हैं।

अह्वान ने एक बयान में कहा, “शो के दूसरे भाग से जुड़ने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं पहला व्यक्ति हूं, जो शो के पहले सीजन में था और अब दूसरे सीजन में भी हूं। लेकिन मेरा किरदार बदल गया है।”

उन्होंने कहा, “यह नई कहानी है और इसका पहले सीजन से कोई संबंध नहीं है।”

फिलहाल इसकी शूटिंग गुजरात में हो रही है।

अह्वान को ‘गीत हुई सबसे पराई’, ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ और ‘बहनें’ जैसे धारावाहिकों के लिए जाना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493