अफगानिस्तान : हवाई हमले में 30 तालिबान आतंकी मारे गए

काबुल, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के बघलान प्रांत में रविवार को एक हवाई हमले में कम से कम 30 तालिबान आतंकी मारे गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सेना के प्रवक्ता मोहम्मद हनीफ रेजई ने कहा, “खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए लड़ाकू विमान ने बघलान-ए-मरकजी जिले में दोपहर के करीब तालिबान आतंकवादियों की सभा के दौरान कई उड़ाने भरी। इस कार्रवाई में 30 आतंकी मारे गए।”

तालिबान आतंकवादियों ने अफगानिस्तान में संसदीय चुनाव में बाधा डालने के लिए पूरे देश में श्रंखलाबद्ध हमले कर रहे हैं। अफगानिस्तान में मतदान शनिवार को हुआ। तालिबान के हमलों में 78 लोगों की जान गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493