आयुष्मान, राजकुमार प्रशंसा के हकदार हैं : तिवारी

मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता अश्विनी अय्यर तिवारी ने अभिनेता राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना की सराहना करते हुए कहा कि वह प्रतिभाशाली और प्रशंसा के हकदार हैं।

फिल्मकार आर.एस.प्रसन्ना ने रविवार को ट्वीट कर कहा, “बॉलीवुड के लिए वर्ष 2018 बेहतरीन सिद्ध हो रहा है? राजकुमार राव की फिल्म ने पहली बार 100 करोड़ रुपये की कमाई की और अब लगता है कि आयुष्मान की फिल्म भी 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने जा रही है। इन जैसे बेहतरीन कलाकारों की फिल्में अच्छा कर रही हैं, बदलाव हो रहा है। ‘बधाई हो’।”

इस पर तिवारी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मेरे प्यारे दोस्त आर.एस.प्रसन्ना आपने ठीक कहा। राजकुमार, आयुष्मान, आप प्रतिभावान, मेहनती और अद्भुत इंसान हैं, आप इस प्रशंसा के हकदार हैं और साथ में 100 करोड़ के तड़के के भी। फिल्मों में मेरी छोटी यात्रा का हिस्सा बनने के लिए बधाई। चमकते रहिए और हमें गौरवान्वित करते रहिए।”

आयुष्मान और राजकुमार फिल्म ‘बरेली की बर्फी में साथ काम कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493