स्टॉकहोम (स्वीडन), 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। ग्रीस के पुरुष टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने रविवार देर रात यहां स्टॉकहोम ओपन के फाइनल में लातविया के अर्नेस्ट गुलबिस को हराकर अपने करियर का पहला एटीपी खिताब जीता।
‘ईएसपीएन’ के अनुसार, 20 वर्षीय सितसिपास ने लातवियाई खिलाड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से शिकस्त दी।
सितसिपास वर्ल्ड रैंकिंग में 16 पायदान पर काबिज है। वह इस वर्ष दो फाइनल मुकाबले हार चुके थे लेकिन स्टॉकहोम ओपन में उन्होंने कोई गलती नहीं की और जीर्त करने में कामयाब रहे।
मैच में ग्रीस के खिलाड़ी का प्रदर्शन शानदार रहा और दो ब्रेक प्वाइंट अर्जित करते हुए गुलबिस को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
dharmpath.com dharmpath