चेल्सी प्रशंसकों को मोरिन्हो का सम्मान करना चाहिए : सारी

लंदन, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब चेल्सी के कोच मॉरिजियो सारी का मानना है कि लंदन स्थित क्लब के प्रशंसकों को मैनचेस्टर यूनाइटेड के मौजूदा कोच जोसे मोरिन्हो का सम्मान करना चाहिए।

‘गोल डॉट कॉम’ के अनुसार, चेल्सी ने शनिवार को रॉस बार्कले के गोल की मदद से अपने घर में यूनाइटेड के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला था। मैच के दौरान चेल्सी के प्रशंसकों ने मोरिन्हो के खिलाफ नारेबाजी की और बाद में मोरिन्हो और चेल्सी के स्टाफ के सदस्य के बीच विवाद भी हुआ।

सारी ने कहा, “यहां मोरिन्हो ने काफी कुछ जीता है इसलिए मैं सोचता हूं कि हमें उन्हें सम्मान देना चाहिए, ना सिर्फ उन्हें बल्कि हमें हर उस इंसान को सम्मान देना चाहिए जिसने क्लब के लिए ट्रॉफी जीती है।”

मोरीनियो और इयानी के बीच हुए विवाद पर सारी ने कहा, “मैंने पिच पर सबकुछ नहीं देखा। लेकिन मैच के बाद मैंने जोसे से बात की थी और उन्होंने मुझे बताया कि वहां क्या हुआ था इसलिए मुझे तुरंत समझ आ गया कि हम गलत थे। मैं जोसे से और स्टाफ के युवा मेंबर (इयानी) से बात की और हम तुरंत ही हालात से निपटे। मैं उस व्यक्ति को जोसे तक लाया और उनसे माफी मंगवाई। मैंने सोचा कि विवाद खत्म हो गया है लेकिन मैं निश्चिंत होना चाहता था। हम गलत थे, हमने गलती की थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493