पद से हटाए जाने के बारे में नहीं सोच रहा : लोप्तेगुई

मेड्रिड, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिग्गज स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के मुख्य कोच जुलेन लोप्तेगुई का कहना है कि टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के बावजूद वह अपने पद से हटाए जाने के बारे में नहीं सोच रहे ।

‘ईएसपीएन’ के अनुसार, पिछले कुछ समय से रियल का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है जिसके कारण लोप्तेगुई पर लगातार दबाव बन रहा है। मेड्रिड स्थित क्लब को पिछले लीग मुकाबले में लेवांते ने 2-1 से शिकस्त दी थी।

यह पूछे जाने पर कि क्या इस खराब प्रदर्शन से क्लब के अध्यक्ष लोप्तेगुई ने कहा, “यह आखिरी चीज है जिसके बारे में मैं सोच रहा हूं। खिलाड़ियों को यह सजा नहीं मिलनी चाहिए। घर पर मिली इस हार के बाद ड्रेसिंग रूम का मनोबल गिरा हुआ है, फुटबाल ने हमारे साथ अन्याय किया है।”

लोप्तेगुई ने कहा, “मैं सिर्फ मंगलवार को होने वाले यूरोपीय चैम्पियंस लीग मैच से पहले खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने के बारे में सोच रहा हूं। हम वहां अपनी स्थिति बदल सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493