केवल रोनाल्डो, मेसी के बारे में नहीं है एल-क्लिासिको : स्टीव मैकमैनामन

कोलकाता, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन के दिग्गज क्लब रियल मेड्रिड से खेल चुके इंग्लैंड के पूर्व फुटबाल खिलाड़ी स्टीव मैकमैनामन का मानना है कि रियल और एफसी बार्सिलोना के बीच होने वाला मुकाबला सिर्फ करिश्माई खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बारे में नहीं है।

स्पेनिश लीग (ला-लीगा) की तालिका में शीर्ष पर चल रही बार्सिलोना की टीम 28 अक्टूबर को अपने घरेलू मैदान कैम्प नोउ में रियल का सामना करेगी।

ला-लीगा के ऐम्बैसडर मैकमैनामन ने कहा, “कैम्प नोउ स्टेडियम में 1,00,000 दर्शक मौजूद होते हैं जबकि सैंटियागो बर्नबू में यह संख्या 80,000 होती है। स्पेनिश टीमें कई वर्षो से यूरोपीय टूर्नामेंट में इसलिए सफलता अर्जित कर रही है क्योंकि उनके पास विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं।”

मैकमैनामन ने कहा, “यह मैच केवल रोनाल्डो और मेसी के बारे में नहीं है। यह मुकाबला आंद्रेस इनिएस्ता के गोल के बारे में है, यह मुकाबला गैरेथ बेल के बाइसाइकिल किक के बारे में है। कई टीमें है जो इन दो टीमों जैसा बनना चाहती है और यह मैच दुनिया का सबसे बड़ा मैच है।”

मैकमैनामन यहां ईस्ट बंगाल फुटबाल क्लब में करीब 30,000 प्रशंसकों के साथ मैच की स्क्रीनिंग में शामिल होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493