मनागुआ, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। निकारागुआ में बीते कुछ दिनों में बाढ़ग्रस्त नदियों को पार करने के प्रयास में 17 लोगों की मौत हो गई।
उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति के प्रवक्ता रोसारियो मुरिलो ने कहा, “अभी भी रेड अलर्ट बरकरार है लेकिन मौसम की स्थितियों में सुधार हुआ है।”
बयान के मुताबिक, जिन लोगों की मौत हुई हैं, वे पैदल, घोड़े से या फिर साइकिल से नदियों को पार करने की कोशिश कर रहे थे।
dharmpath.com dharmpath