कहानियां छोटे शहरों में ही बस्ती हैं : राजकुमार हिरानी

मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्मकार राजकुमार हिरानी का कहना है कि उन्हें लगता है कि बेहतरीन कहानियां छोटे शहरों में बस्ती हैं।

हिरानी ने सोमवार को मुंबई में अंजुम राजबाली और जूही चतुर्वेदी के साथ सिनेस्तान स्क्रिप्ट प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण की घोषणा के दौरान संवाददाताओं से यह कहा।

उन्होंने कहा, “मेरा दृढ़ विश्वास है कि कहानियां छोटे शहरों में बस्ती हैं। वहां लोगों के जीवन में अधिक जोखिम हैं। बड़े शहरों में, खासकर मुंबई जैसे, वहां सारा वक्त यात्रा में निकल जाता है।”

उन्होंने कहा, “मैं छोटे शहर में पला-बढ़ा हूं और वहां हम पड़ोसियों के घर जा सकते हैं। यहां मुंबई में हमारे पास दोस्तों से मिलने का समय नहीं है। कहानियां है ही नहीं। बस उन्हें ढूंढना होता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493