एजाज खान प्रतिबंधित ड्रग्स रखने के मामले में गिरफ्तार

मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता एजाज खान को प्रतिबंधित ड्रग्स रखने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि एजाज को नवी मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने सोमवार रात गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल द्वारा

विवादों में घिरे रहने वाले अभिनेता को बेलापुर के एक होटल के कमरे से प्रतिबंधित ‘एक्सटेसी’ टैबलेट की आठ गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया, जो रेव पार्टियों में लोकप्रिय है।

अधिकारियों ने कहा कि ‘बिग बॉस’ प्रतियोगी रह चुके एजाज को मंगलवार को अदालत के सामने पेश किया जाएगा।

ऐसा पहली बार नहीं है, जब एजाज कानून के शिकंजे में फंसे हो, दो वर्ष पहले एक ब्यूटीशियन को अश्लील संदेश भेजने के मामले में भी उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493