लॉस एंजेलिस, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। मेक्सिको की फिल्म निर्देशक लोरेना विलेरियल का मानना है कि उनकी फिल्म ‘सिलेंसियो’ सिर्फ उनके लिए ही नहीं बल्कि सभी महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है।
समाचार एजेंसी एफे न्यूज के मुताबिक, विलारियल ने रविवार को कहा, “अब यह साबित करने का समय है कि हम क्या-क्या करने में सक्षम हैं।”
वह मेक्सिको और अमेरिका में सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि जीवन के अन्य पहलुओं में भी हिस्पैनिक महिलाओं के समक्ष अवसरों का उल्लेख कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि नारीवादी आंदोलन अपने पूरे शबाब पर है। अब महिलाएं खुद को व्यक्त करने में कम हिचक रही हैं और धीरे-धीरे बदलाव ला रही हैं।
dharmpath.com dharmpath