बोल्ट के साथ जारी आस्ट्रेलियाई क्लब की चर्चा

सिडनी, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया फुटबाल क्लब सेंट्रल कोस्ट मरिनर्स ने बोल्ट को एक प्रस्ताव दिया है।

क्लब का कहना है कि यह साझेदारी तभी आगे बढ़ सकती है, जब कोई तीसरी पार्टी प्रायोजन के लिए तैयार हो।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मरिनर्स ने मंगलवार को कहा कि क्लब अतिरिक्त साझेदारों की तलाश कर रहा है, जो इस प्रस्ताव में निवेश कर सकें। इसके बगैर बोल्ड इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं कर पाएंगे।

एक बयान क्लब ने कहा, “किसी तीसरी पार्टी की वित्तीय सहायता के बगैर बोल्ट और मरिनर्स क्लब इस प्रस्ताव की शर्तो को नहीं मान पाएंगे।”

क्लब ने कहा कि बोल्ट ने उनके साथ बिताए कुछ सप्ताहों में काफी अच्छा विकास किया है और आगे उनके खेल में और भी सुधार हो सकते हैं।

इस वार्ता के पूरे होने तक बोल्ट इस सप्ताह टीम के साथ प्रशिक्षण सत्रों में हिस्सा नहीं ले सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493