‘आदत’ की 1 महीने की शूटिंग पूरी हुई

मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर अभिनीत ‘आदत’ की लंदन में एक महीने की शूटिंग पूरी हो गई है।

मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर अभिनीत ‘आदत’ की लंदन में एक महीने की शूटिंग पूरी हो गई है।

फिल्म के सह-निर्माता विक्रम भट्ट ने ट्वीट किया, “यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि हमने अपनी फिल्म ‘आदत’ की लंदन में 30 दिनों की शूटिंग पूरी कर ली है। मैं और मीका सिंह इसके निर्माता हैं और फिल्म में बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर, सोनाली रावत, नताशा सूरी और सुय्यश राय जैसे सितारे शामिल हैं।”

फिल्म के निर्देशक भूषण पटेल और लिखित विक्रम भट्ट हैं। फिल्म की शूटिंग लंदन में हो रही है।

बिपाशा और करण दूसरी बार किसी फिल्म में एक साथ दिखेंगे। दोनों वर्ष 2015 में ‘एलोन’ में साथ नजर आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493