चैम्पियंस लीग : शाख्तार को हराकर शीर्ष पर पहुंची मैनचेस्टर सिटी

खार्किव (यूक्रेन), 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर सिटी ने यहां मंगलवार देर रात यूरोपीय चैम्पियंस लीग के ग्रुप-एफ के मुकाबले में यूक्रेन के क्लब शाख्तार डोनेट्स्क को 3-0 से हराकर ग्रुप तालिका में शीर्ष पर कब्जा कर लिया है।

बीबीसी के अनुसार, इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की मौजूदा चैम्पियन सिटी के तीन मैचों में छह अंक हो गए हैं जबकि शाख्तार के केवल दो अंक है। वे तालिका में आखिरी पायदान पर हैं।

सिटी ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा और मेहमान टीम के लिए मैच का पहला गोल 30वें मिनट में कप्तान डाविड सिल्वा ने किया।

इसके पांच मिनट बाद ही सिटी ने एक और अटैक किया। इस बार मेहमान टीम के लिए डिफेंडर आयमेरिक लापोर्ट ने गोल किया।

दूसरे हाफ में भी सिटी की टीम सहज नजर आई। कोच पेप गार्डियोला की टीम ने गेंद पर नियंत्रण बनाते हुए मेजबान टीम के डिफेंस पर दबाव बनाए रखा।

मैच के 70वें मिनट में पुर्तगाल के फारवर्ड बर्नाडो सिल्वा ने गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493