रोनाल्डो ने युनाइटेड प्रशंसकों को कहा-शुक्रिया

मैनचेस्टर (इंग्लैंड), 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। यूरोपीय चैम्पियंस लीग के ग्रुप स्तर के मुकाबले में इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड का सामना करने ओल्ड ट्रैफर्ड पहुंचे जुवेंतस के करिश्माई फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने पूर्व क्लब के प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया।

इटली के क्लब जुवेंतस ने मंगलवार देर रात यहां यूरोपी चैम्पियंस लीग के ग्रुप-एच के मुकाबले में युनाइटेड को 1-0 से शिकस्त दी। अपने पूर्व क्लब के विरुद्ध रोनाल्डो का प्रदर्शन भी बेहतरीन रहा। मुकाबले का एकमात्र गोल पाब्लो डिबाला ने दागा।

‘गोल डॉट कॉम’ ने रोनाल्डो के हवाले से बताया, “मेरे लिए यह एक बहुत ही भावुक मैच में मिली जीत है। दोबारा से ओल्ड ट्रैफर्ड में खेलना बहुत अच्छा लगा। मेरा स्वागत करने और मुझे समर्थन देने के लिए सभी प्रशंसकों का शुक्रिया।”

रोनाल्डो इंग्लिश क्लब के साथ अपने करियर के दौरान तीन बार इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) और एक बार चैम्पियंस लीग का खिताब जीत चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493