नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। सिल्वेस्टर स्टैलोन की ‘क्रीड 2’ 30 नवंबर को भारत में रिलीज होगी।
बयान के मुताबिक, वॉर्नर ब्रदर्स पिक्चर्स भारत में इस फिल्म को रिलीज करेगा।
‘क्रीड 2’ स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन स्टीवन कैपल जूनियर ने किया है।
यह ‘क्रीड’ का सीक्वल है और ‘रॉकी’ फिल्म सीरीज की आठवीं फिल्म है।
इसमें माइकल बी.जॉर्डन, टेसा थॉम्पसन, डोल्फ लुंडगरेन, फ्लोरियन मंटेउ हैं।
dharmpath.com dharmpath