मोनालीसा का दुपट्टों से खास लगाव

मुंबई, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री मोनालीसा टेलीविजन धारावाहिक ‘नजर’ के कुछ सीक्वेंस के लिए अपने खुद के दुपट्टों का इस्तेमाल कर रही हैं।

टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक में मोनालीसा डायन का किरदार निभा रही हैं, जिन्हें सूट के साथ खूबसूरत दुपट्टों में देखा जा सकता है।

इस बारे में मोनालीसा ने कहा, “मैं अपनी मां को पुलकरी और बनारसी दुपट्टे पहनते हुए देखकर बड़ी हुई हैं। वह इन दुपट्टों में दिलकश लगती थी। मैं तभी से दुपट्टों के कलेक्शन को लेकर गंभीर हो गई थी।”

उन्होंने कहा, “मैंने जब सुना कि शो में मेरा किरदार मोहना पंजाबी सूट में दिखाई देगा तो मैंने खुद के कलेक्शन से कुछ दुपट्टों को लेने का निर्देशक से आग्रह किया।”

मोनालीसा कहती हैं कि वह जब भी किसी नए शहर जाती हैं तो दुपट्टे जरूर खरीदती हैं।

मोनालीसा कहती हैं, “मेरे पास फिलहाल 800 दुपट्टे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493