‘काल भैरव रहस्य’ के साथ टीवी की दुनिया में कदम रखेंगे आयाम मेहता

मुंबई, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘पद्मावत’ और ‘मद्रास कैफे’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता आयाम मेहता टेलीविजन धारावाहिक ‘काल भैरव रहस्य’ के दूसरे सत्र के साथ टेलीविजन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।

इसमें वह राज गुरु की भूमिका में दिखेंगे, जो भैरव मंदिर के पुजारी हैं।

आयाम ने एक बयान में कहा, “चाहे बॉलीवुड हो या टेलीविजन, कोई भी ऐसी भूमिका जिसका एक अलग मुकाम हो, वह वास्तव में किरदार में एक खास मूल्य को जोड़ती है।”

उन्होंने कहा, “‘काल भैरव रहस्य’ में मेरी भूमिका एक बड़ी चुनौती है क्योंकि इससे पहले मैंने कभी इस तरह की भूमिका नहीं निभाई और किरदार की खासियत की वजह से मैंने इसे चुना। मुझे यकीन है कि दर्शक मेरी उपस्थिति को उतना ही पसंद करेंगे, जितना कि मैं इसके लिए उत्साहित हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493