अहम समय में विकेट गिरने से हुआ नुकसान : होप

विशाखापत्तनम, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के ड्रॉ होने के कारण वेस्टइंडीज के खिलाड़ी शाई होप की शतकीय पारी की अहमियत भी धुंधली हो गई।

होप का मानना है कि अहम समय में विकेट गिरना के कारण ही वेस्टइंडीज इस मैच को जीत नहीं पाई।

विशाखापत्तनम में बुधवार को खेले गए मैच में होप ने 134 गेंदों में नाबाद रहते हुए 123 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम ने सात विकेट पर 321 रन बनाए, वहीं वेस्टइंडीज ने छह विकेट गंवाकर 321 रन हासिल किए।

होप ने कहा, “जीत न मिलने से निराशा है। हमने पूरे मैच में कड़ा संघर्ष किया था। अहम समय में हमने विकेट गंवा दिए। सबसे अहम विकेट जेसन का गंवाया। हमें मैच के अच्छे समापन के लिए विकटों की जरूरत थी।”

इस मैच में होप ने शिमरोन हेटमेर के साथ 143 रनों की साझेदारी की थी। इसमें होप ने अपना शतक पूरा किया लेकिन हेटमेर युजवेंद्र चहल द्वारा 94 के स्कोर पर आउट हो गए। इस कारण वह अपने शतक से चूक गए।

उन्होंने कहा, “हम यहां केवल प्रतिस्पर्धा के लिए नहीं, बल्कि जीतने के लिए आए हैं। बल्ले से रन बनाना चाहते हैं और एक रन को दो रनों में तब्दील करना चाहते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493