लॉस एंजेलिस, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। दो सप्ताह पहले पिता बने लोकप्रिय अभिनेता पैट्रिक जे. एडम्स का कहना है कि पिता बनने का अनुभव सर्वोत्तम है।
वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ ने उनके उस बयान का जिक्र किया है जिसमें उन्होंने कहा, “दो सप्ताह में उसने मुझे नींद का मतलब सिखाया, लेकिन यह बेहतरीन और सर्वोत्तम अनुभव है।”
पत्नी ट्रोइयन बेलीसारियो के साथ उन्होंने बच्ची का स्वागत किया। उन्होंने नवजात बच्ची की एक तस्वीर के साथ 8 अक्टूबर को अपनी बेटी के दुनिया में आने की घोषणा की थी।
इस तस्वीर में नवजात बच्ची ने अपने माता-पिता के हाथ पकड़े हुए हैं।
पैट्रिक जे. एडम्स ने वर्ष 2016 में शादी की थी।
dharmpath.com dharmpath