आशकीन के नए वीडियो में नजर आए शरमन जोशी

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। सोशल मीडिया पर कॉमेडी वीडियो के कारण सुर्खियों में आए आशकीन अपने नए वीडियो में बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी के साथ नजर आ रहे हैं।

एक बयान में बताया गया है कि इस वीडियो को यूट्यूब पर 11 लाख बार देखा जा चुका है। आठ मिनट लंबे वीडियो का शीर्षक ‘चोरी-चोरी चुपके-चुपके’ है जिसमें कॉमेडी और ठहाकों का फुल डोज है। इस समय यह वीडियो यूट्यूब पर चार नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।

इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे दोस्त (आशकीन) अपने बेस्ट फ्रेंड (शरमन) से मिलने उसके घर आता है जहां उसकी अपने दोस्त की बहन से मुलाकात होती है जो उसकी प्रेमिका है, लेकिन वह दोनों शरमन के सामने अपना भेद नहीं खुलने देते हैं। वीडियो का अंत एक मेजदार ट्विस्ट से होता है जब आशकीन की बहन शरमन के घर आती है और शरमन उसे देखकर हैरत में पड़ जाता है क्योंकि वह उसकी प्रेमिका होती है।

वीडियो के बारे में आशकीन ने कहा, “मैंने हमेशा शरमन जोशी के काम और एक अभिनेता के रूप में उनकी प्रतिभा की तारीफ की है। मेरे लिए इस वीडियो के जरिए शरमन के साथ काम करने का मौका मिलना बहुत बड़ी बात थी। मैं अभिनय की अलग-अलग विधाओं में पारंगत शरमन की प्रतिभा का कायल हूं।

उन्होंने कहा, ‘मेरे वीडियो को जो प्रतिक्रिया मिल रही है, उससे मैं काफी खुश हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493