यूरोपा लीग : आर्सेनल ने स्पोर्टिग लिस्बन को 1-0 से हराया

लिस्बन (पुर्तगाल), 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब आर्सेनल ने गुरुवार देर रात यहां यूरोपा लीग के ग्रुप-ई के मुकाबले में स्पोर्टिग लिस्बन को 1-0 से हराया।

पुर्तगाली क्लब के खिलाफ मैच में आर्सेनल के लिए एकमात्र गोल स्ट्राइकर डेनी वेल्बेक ने दागा।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, तीन मैचों में नौ अंकों के साथ आर्सेनल तालिका में पहले पायदान पर काबिज है जबकि लिस्बन दूसरे स्थान पर मौजूद है। इस सीजन सभी मुकाबलों में लदंन स्थित क्लब की यह लगातार 11वीं जीत है।

आर्सेनल ने पहले हाफ में दमदार खेल दिखाया और मेजबान टीम के खिलाड़ियों को गेंद पर अधिक समय तक नियंत्रण नहीं बनाने दिया। हालांकि, आर्सेनल की टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई।

लिस्बन ने दूसरे हाफ में भी मेहमान टीम के फारवर्ड खिलाड़ियों को परेशान किया लेकिन वे ज्यादा देर तक उन्हें गोल करने से नहीं रोक पाए। 77वें मिनट में लिस्बन के डिफेंडर ने गलती की और वेल्बेक ने गोल करके अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493