लॉस एंजेलिस, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटिश गायक मैट विलिस ने अपनी शादी की पुरानी तस्वीरों को जला दिया है क्योंकि वह इससे संतुष्ट नहीं थे।
वह अपने जीवन के इस खास दिन की तस्वीरों में मोटे दिखाई दे रहे थे।
विलिस ने ‘मिरर डॉट कॉ डॉट यूके’ को बताया, “मैं मोटा और पसीने से तरबतर नजर आ रहा था..मैं भयावह दिख रहा था। मैंने अन्य तस्वीरें भी जला दी।”
जुलाई में मैट विलिस (35) की एमा विलिस (42) के साथ शादी के 10 साल पूरे हो गए। शादी की 10वीं सालगरिह पर दोनों ने एक समारोह में फिर से हमेशा साथ रहने की कसमें खाईं।
dharmpath.com dharmpath