वनडे में पेन की जगह एरॉन फिंच बने आस्ट्रेलिया के कप्तान

मेलबर्न, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए विस्फोटक बल्लेबाज एरॉन फिंच को अपना कप्तान नियुक्त किया है।

‘क्रिकइंफो’ की रिपोर्ट के अनुसार, फिंच को टिम पेन की जगह वनडे की कप्तानी सौंपी गई है। पेन को बाल टेम्परिंग के बाद टीम का कप्तान बनाया गया था। फिंच अभी टी-20 में टीम के कप्तान हैं।

वह इससे पहले 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी दो मैचों के लिए टीम के कप्तान बने थे। जोश हैजलवुड को उप कप्तान बनाया गया है, उनके अलावा विकेटकीपर एलेक्स केरी भी टीम के उपकप्तान हैं।

हरफनमौला खिलाडी मिशेल मार्श को वनडे सीरीज से आराम दिया गया है। वहीं, किस लिन की टीम में वापसी हुई है। ग्लेन मैक्सवेल और डी आर्शी शॉर्ट टीम में बने हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493