मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। पटकथा लेखक व फिल्म निर्देशक वसन बाला का कहना है कि फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ उन्हें सिनेमा से जुड़ी उनकी बचपन की यादों में ले गई।
फिल्म को 20वें जियो मामी मुंबई फिल्मोत्सव में प्रीमियर के दौरान जबरदस्त सराहना मिली है।
यहां चल रहे फिल्मोत्सव में बाला ने आईएएनएस को बताया, “मैं ऐसी कहानी पर फिल्म बनाना चाहता था जो 1980 के दशक की फिल्मों जैसी हो, जिन्हें देखकर मैं बड़ा हुआ हूं और बिल्कुल अलग अंदाज में पेश करना चाहता था, जैसा हम एक रेगुलर फिल्म में नहीं करते। ये वे फिल्में थीं जिन्हें बचपन में मैं खूब पसंद किया करता था और इस फिल्म के जरिए मैं अपने बचपन के दौर में एक बार फिर लौटना चाहता था।”
फिल्म में अभिमन्यु दसानी, राधिका मदान, गुलशन देवैया, महेश मांजरेकर और जिमित त्रिवेदी जैसे कलाकार हैं।
dharmpath.com dharmpath