आस्ट्रेलियन मोटो जीपी में मारक्वेज को पोल पोजीशन

फिलिप आइलैंड (आस्ट्रेलिया), 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन के मार्क मारक्वेज (रेपसोल होंडा) ने शनिवार को आस्ट्रेलियन मोटरसाइकिल ग्रां प्री में पोल पोजीशन हासिल कर ली है। यह इस साल उनकी छठी पोल पोजीशन है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सात बार के विश्व विजेता मारक्वेज ने क्वालीफाइंग-2 में सबसे तेज समय निकाला। उन्होंने एक मिनट 29.199 सेकेंड में दूरी तय की।

स्पेन के इस रेसर ने कहा, “कैसे आगे जाना है यह बात समझना मुश्किल था।”

ड्राइवरों ने कई लैप पूरे किए जिसके बाद उन्हें पता चला कि ट्रैक अच्छा है। सभी ने अपना पूरा दम लगाया, लेकिन मारक्वेज आगे निकल गए।

मारक्वेज के हमवतन मेवरिक विनालेस दूसरे स्थान पर रहे। फ्रांस के जोहान जार्को तीसरे जबकि इटली के आंद्रे इनानोने और स्पेन के एलेक्स रिंस चौथे और पांचवें स्थान पर रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493