गोल्फ : खलिन ने पैनासोनिक ओपन के तीसरे दिन हासिल किया पहला स्थान

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय गोल्फ खिलाड़ी खलिन जोशी ने पैनासोनिक ओपन के तीसरे दिन शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए दिन का अंत संयुक्त रूप से पहले स्थान के साथ किया।

खलिन ने दिल्ली गोल्फ क्लब में खेले जा रहे तीसरे दिन 64 का स्कोर किया और बांग्लादेश के सिद्दीकुर रहमान के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं।

खलिन अपने पहले एशियन टूर खिताब की दौड़ में हैं वहीं सिद्दीकुर की नजरें दूसरे एशियन टूर खिताब पर हैं।

बांग्लादेशी खिलाड़ी ने दो अंडर पार 70 का स्कोर किया। वहीं जोशी ने नौ बर्डी और एक बोगी के साथ 64 का स्कोर किया। तीन दिन के बाद दोनों का कुल स्कोर 13 अंडर 203 है।

वहीं दूसरे दिन संधू ने अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा है। उन्होंने 70 का स्कोर करते हुए अपने कुल स्कोर को 12 अंडर तक पहुंचा दिया है। वहीं दूसरे दिन पहले स्थान पर रहने वाले थाईलैंड के सुराडिट योंगचारोंचाई अपने फॉर्म को बरकारर नहीं रख सके। वह चौथे स्थान पर खिसक गए हैं।

दिन का खेल खत्म होने के बाद खलिन ने कहा, “मैंने पार स्कोर के साथ शुरुआत की और फिर दूसरे होल पर ही बर्डी लगा दी। तीसरे होल पर भी पार खेला और फिर चौथे, पांचवें और आठवें होल पर बर्डी लगाई। मैं पूरे सप्ताह भर से अच्छा खेल रहा हूं। पहले दिन बस मैंने अंत अच्छा नहीं किया था। लेकिन उसके अलावा मैं काफी शानदार खेल रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “मैंने इस कोर्स पर पहले फेयरवेज पर संघर्ष किया है। मैंने अपनी ड्राइविंग पर काम किया और इस साल मैं काफी आक्रामक खेल रहा हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493