जर्मन लीग : फ्राइबर्ग ने मोंचेनग्लादबाक को 3-1 से मात दी

फ्राइबर्ग (जर्मनी), 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। फ्राइबर्ग ने जर्मन लीग के नौवें दौर के मुकाबले में यहां शुक्रवार देर रात बोरुसिया मोंचेनग्लादबाक को 3-1 से शिकस्त दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इस हार के कारण बोरुसिया अंकतालिका में ऊपर नहीं चढ़ पाई। वह 17 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर काबिज है जबकि इस जीत के बाद फ्राइबर्ग 12 अंकों के साथ आठवें स्थान पर मौजूद है।

फ्राइबर्ग ने मैच की दमदार शुरुआत की और नील्स पीटरसन ने पहले मिनट में ही पेनाल्टी को गोल में बदलकर मेजबान टीम को बढ़त दिला दी।

बोरुसिया को भी 20वें मिनट में पेनाल्टी मिली। थोर्गन हैजार्ड ने मेहमान टीम के लिए बराबरी का गोल दागा।

दूसर हाफ पूरी तरह से फ्राइबर्ग के नाम रहा। मेजबान टीम ने लगातार अटैक किए और 57वें मिनट में लुका वाल्डस्मिट ने गोल करके अपनी टीम को आगे कर दिया।

मैच समाप्त होने से पहले इंजुरी टाइम (94वें मिनट) में लुकास होलर ने फ्राइबर्ग के लिए तीसरा गोल दागा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493