पुतिन, मैक्रों सीरिया में राजनीतिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर सहमत

मास्को, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत में सीरिया में राजनीतिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के संयुक्त प्रयासों को तेज करने पर सहमति बन गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, क्रेमलिन ने बताया कि दोनों नेता मानते हैं कि इन प्रयासों में सीरिया में एक संवैधानिक समिति का गठन शामिल होना चाहिए।

फ्रांसीसी पक्ष की पहल पर यह टेलीफोन वार्ता शनिवार को तुर्की के इस्तांबुल में सीरियाई मुद्दे पर पुतिन, मैक्रों, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन के बीच आयोजित एक शिखर बैठक से पहले हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493