मप्र में सदस्यता अभियान नियंत्रण कक्ष प्रभारी तपन भौमिक की टीम घोषणा रुकी

index(खुसुर-फुसुर)- मप्र में भाजपा ढाई करोड़ सदस्य बनाएगी.इस कार्य को भाजपा मुख्यालय से नियंत्रित करने की जिम्मेदारी पूर्व संगठक तपन भौमिक को सौंपी गयी है.भौमिक जी ने कार्य शुरू किया और अपने लोगों को इकठ्ठा करना शुरू किया ताकि वे इस कार्य को सुचारू रूप से कर सकें,लेकिन कई वर्षों से वनवास झेल रहे भौमिक जी कुछ ज्यादा ही तेज भागे और वही हुआ जो इस तरह के संगठन में होता है हुआ यह की तपन जी ने अपनी टीम की घोषणा मुख्यमंत्री की उपस्थिति में करना चाह रहे थे क्योंकि सभी विधायक और मंत्री उस मीटिंग में उपस्थित होते अब उनकी इस योजना की जानकारी किसी विघ्नसंतोषी को पहले ही लग गयी और उसने संगठन के मुखिया को सचेत कर दिया.तपन जी अपनी योजना अनुसार अंतिम समय में जब अनुमति लेने पहुंचे तब तक संगठन के मुखिया का क्रोध शबाब पर आ चुका था और घोषणा रुक गयी.अब तपन दादा को बिना मशहूर हुए कार्य करना पद रहा है.कहा भी गया है अपने से बड़ों को नजरंदाज नहीं करना चाहिए चाहे वि कोई भी हों.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493