मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री ज्योति गौबा टेलीविजन धारावाहिक ‘करणसंगिनी’ में अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश के किरदार उरुवी की मां क्वीन शुभ्रा की भूमिका में दिखेंगी।
ज्योति ने कहा, “मैंने इस भूमिका के लिए ‘हां’ कहा, क्योंकि शुरुआत में वह एक देखभाल करने वाली मां की भूमिका में दिखेंगी और बाद में हम उसके मलिकाना पक्ष को देखेंगे, जो दिलचस्प है।”
इसस पहले वह ‘सीआईडी’, ‘एक हसीना थी’ और ‘कवच..काली शक्तियों से’ में नजर आ चुकी हैं।
dharmpath.com dharmpath